संवाददाता -सुमन कुमार दत्ता (विशाल विचार )
पाकुड़ :-झारखंड का सीमांत जिला पाकुड़ एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहा है। नीति आयोग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “Use Case for NITI for State” प्रतियोगिता में वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास श्रेणी के अंतर्गत पाकुड़ जिले को देशभर में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जिले के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए पाकुड़ के उपायुक्त मनीष कुमार को 09 अक्टूबर 2025 को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति-पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के विभिन्न जिलों द्वारा अपनाए गए नवाचारी प्रयासों को पहचान देना तथा प्रभावी प्रशासनिक उपायों को प्रोत्साहित करना है। पाकुड़ जिले ने सीमित संसाधनों के बावजूद वित्तीय समावेशन और कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय नवाचार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर यह स्थान प्राप्त किया।
“यह सम्मान पाकुड़ जिले की पूरी टीम, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, प्रखंड स्तरीय कर्मचारियों और आम नागरिकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। हमने यह सिद्ध किया है कि योजनाबद्ध कार्य, तकनीकी नवाचार और मजबूत टीमवर्क के माध्यम से बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।”
उपायुक्त मनीष कुमार ने सम्मान प्राप्ति के उपरांत कहा–
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित विभागों, साझेदार संस्थाओं और ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।गौरतलब है कि पाकुड़ जिले ने बीते कुछ वर्षों में डिजिटल बैंकिंग, महिला वित्तीय सशक्तिकरण, स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण जैसे कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप यह सम्मान जिले को प्राप्त हुआ है।यह सम्मान केवल पाकुड़ के लिए नहीं, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है।
#पाकुड़ #नीति आयोग#पाकुड़ उपायुक्त
