मो० तालीम अंसारी को मिला संगठन में अहम दायित्व, कहा – ईमानदारी से करूंगा कार्य

सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार
पाकुड़। नवयुग प्रगतिशील मोर्चा के जिला महासचिव सरफराज अहमद ने मो० तालीम अंसारी को पाकुड़ प्रखंड युवा मोर्चा का संयोजक मनोनीत किया है। तालीम अंसारी की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।मनोनयन के बाद मो० तालीम अंसारी ने जिला महासचिव सरफराज अहमद एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए इस दायित्व का वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।उनके मनोनयन पर रज्जाक शेख, नाजमी आलम, राहुल यादव, विकास रविदास, तनवीर आलम, श्यामल कांत साहा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और संगठन के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।नवयुग प्रगतिशील मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मो० तालीम अंसारी के नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

MdTalimAnsari #PakurNews #NavayugPragatisheelMorcha #YouthWing #PoliticalNews #SarfarazAhmad #JharkhandPolitics #PakurYouth #Leadership #PoliticalAppointment #TalimAnsari #PakurUpdates #JharkhandNews #YoungLeader #OrganizationStrength
