श्रीकांत दास/ विशाल विचार
झारखंड बरहरवा (साहिबगंज), दिनांक 10 अक्टूबर 2025।आरपीएफ बरहरवा की टीम ने मानव तस्करी एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो नाबालिग बच्चों को बरामद किया।प्रातः 05:40 बजे के लगभग आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार हमराह सहायक उपनिरीक्षक जे.के. दुबे के साथ बरहरवा रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच कर रहे थे। जांच के दौरान स्टेशन स्थित वेटिंग रूम में दो नाबालिग लड़के संदिग्ध स्थिति में बैठे पाए गए।संदेह होने पर आरपीएफ टीम ने दोनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वे घबरा गए और असंबद्ध बातें करने लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम रमेश पहाड़िया एवं सौम्य पहाड़िया, निवासी थाना बोरियो, जिला साहिबगंज, बताया।दोनों ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण वे घरवालों को बिना बताए बारहड़वा स्टेशन पहुंचे थे और वहां से दिल्ली आनंद विहार जाने वाली ट्रेन से दिल्ली जाकर काम करने की योजना बना रहे थे।उनकी गतिविधियों को संदिग्ध पाते हुए आरपीएफ ने दोनों नाबालिगों को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाकर आवश्यक पूछताछ की तथा घटना की सूचना बाल संरक्षण संस्था “मंथन”, बरहरवा (साहिबगंज) को दी।संस्था की प्रतिनिधि अनुराधा मंडल के माध्यम से दोनों नाबालिगों के अभिभावकों से संपर्क स्थापित किया गया और सूचना दी गई। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों नाबालिगों को बाल संरक्षण मंथन, बरहरवा के सुपुर्द कर दिया गया।आरपीएफ के अनुसार, इस प्रकार की जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि मानव तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।
