शुक्लागंज, उन्नाव। श्री सार्वजनिक रामलीला समिति रजि. 2112 की प्रथम बैठक राजधानी मार्ग स्थित सब्जी मंडी वीरेंद्र शुक्ला के आवास पर संपन्न हुई बैठक में रामलीला की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसके अंतर्गत कोषाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला द्वारा पिछले वर्ष का आय व्यय का ब्योरा दिया गया, समिति के संयोजक श्री वीरेंद्र शुक्ला द्वारा बताया गया कि आगामी 26 सितंबर 2025 से रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा, इस संबंध में समिति के सभी पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार रखें, बैठक में मुख्य रूप से अंजनी अग्निहोत्री, नीलकमल दीक्षित, दिलीप शुक्ला मनमोहन दीक्षित, नितिन दिक्षित, श्रीकांत शुक्ला, श्रीकांत पांडे, कमल वर्मा, अवधेश बाजपेई, शिवम शुक्ला, शिवम मिश्रा, अंकित तिवारी, आकाश बाजपेई, दिवाकर मिश्र, आनंद वर्मा, कृष्णा मिश्रा, रजत गुप्ता, आशीष साहू, ओम शुक्ला, राहुल यादव, विशाल गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।
