संवाददाता -सुमन कुमार दत्ता (विशाल विचार )

पाकुड़ :-पाकुड़ में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के सफल कार्यान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उप विकास आयुक्त सभागार में संपन्न हुई, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित थे।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे योजना से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज एवं लाभुक छात्राओं की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि पात्र बालिकाओं को योजना का लाभ समय पर दिया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना बालिकाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और शिक्षा में वृद्धि हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण कार्यालय के कर्मचारी एवं संबंधित विद्यालयों के शिक्षकगण भी मौजूद थे।

#सावित्रीबाईफुलेकिशोरीसमृद्धियोजना #उपविकासआयुक्त #पाकुड़समाचार #बालिकासशक्तिकरण #शिक्षा #सामाजिककल्याण #किशोरियां #महिला_सशक्तिकरण #KishoriSamriddhiYojana #PakurNews #JharkhandNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *