
श्रीकांत दास संवाददाता (विशाल विचार) झारखंड
साहिबगंज, जिला कांग्रेस कार्यालय साहिबगंज में जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में “वोट चोर गद्दी छोड़ो अभियान” को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान बरकतुल्लाह खान ने सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रखंड पर्यवेक्षकों से अब तक चले हस्ताक्षर अभियान की प्रगति की जानकारी दूरभाष के माध्यम से प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि 24 अक्टूबर तक प्रत्येक प्रखंड अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते हुए हस्ताक्षर फॉर्म जिला कार्यालय में जमा करें।

जिला कांग्रेस ने साहिबगंज जिले के लिए कुल एक लाख हस्ताक्षर एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।बैठक में जिला अध्यक्ष के अलावा मो. कलीमुद्दीन, सरफराज आलम, नित्यानंद गुप्ता, रिजवान, मो. सलाहउद्दीन, सनटू यादव, सद्दाम हुसैन, औरंगेब सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

