विशाल विचार-शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीप फतेहपुर

जनपद के बिन्दकी में श्री बालाजी सेवा न्यास द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। जिसमें कहा गया कि विद्युत विभाग को निर्देशित कर वर्तमान में सुबह 5:00 बजे से विद्युत आपूर्ति ठप करने की रोस्टिंग को बदला जाय। क्योंकि वर्तमान समय में नवरात्र होने के कारण सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए मंदिर जाते हैं ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
तहसील में मंगलवार को दिन में करीब 2:00 बजे श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर के नेतृत्व में तमाम लोग पहुंचे। तहसील में मौजूद तहसीलदार अचलेश कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बिंदकी कस्बे की बिजली की रोस्टिंग परिवर्तित करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में बिंदकी कस्बे में विद्युत विभाग द्वारा 24 घंटे की विद्युत आपूर्ति के दौरान पूरे समय में दो बार रोस्टिंग की जाती है। जिसमें मौजूदा समय में प्रातः 5:00 से डेढ़ घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बंद की जाती है। कहा गया है कि इस समय शारदीय नवरात्र प्रारंभ है मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना ब्रह्म मुहूर्त से प्रारंभ हो जाता है। इस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिरों के आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अतः विद्युत विभाग को निर्देशित करके बिजली आपूर्ति की रोस्टिंग का समय बदलवाने का कष्ट करें। जिससे आम जनमानस को हो रही परेशानियों का निवारण हो सके। इस मौके पर सभासद श्याम बाबू सभासद महेंद्र साहू सभासद प्रतीक शुक्ला उर्फ विभु शुक्ला,, सभासद सीताराम कपाड़िया पूर्व सभासद बृजेश कुमार उर्फ जग्गा के अलावा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष राजेश सिंह तथा उत्कर्ष सिंह सजल शर्मा रवि सिंह शुभम गोस्वामी प्रशांत ओमर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *