श्रीकांत दास | विशाल विचार | साहिबगंज (झारखंड)
झारखंड में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है।
झारखंड सरकार के उद्योग विभाग एवं झारखंड औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम (JIIDCO) द्वारा विश्व बैंक समर्थित RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) कार्यक्रम के तहत साहिबगंज में उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य MSME इकाइयों को औपचारिक स्वरूप देना, उद्यमिता पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाना और उद्यमियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उद्यमियों ने ऑन-स्पॉट उद्यमिता पंजीकरण कराया, जिससे जिले में औपचारिक MSME इकाइयों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
कार्यक्रम का संचालन EoDB मैनेजर, DIC साहिबगंज चंद्रशेखर शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर GM, DIC रमाकांत चतुर्वेदी, ईस्टर्न चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आलोक रंजन सिंह, और मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग विकास बोर्ड के जिला उद्यमी समन्वयक भी उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने MSME क्षेत्र को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर उद्यमियों को नई संभावनाओं, संसाधनों और सरकारी सहयोग योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
यह शिविर साहिबगंज जिले में MSME सेक्टर को मजबूत बनाने और स्थानीय उद्यमियों को सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ है।

#Tags:
#Sahibganj #JharkhandNews #MSME #RAMPProject #JIIDCO #Entrepreneurship #BusinessDevelopment #IndustryDepartment #VishalVichar #WorldBank #StartupIndia #MakeInJharkhand #UdyamRegistration
