विशाल विचार-सुरेश पटेल ब्लाक कॉर्डिनेटर खजुहा फतेहपुर

फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना प्रभारी धनंजय सरोज एवं उपनिरीक्षक आकाश कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मऊदेव बाजार बारा रोड पर एक महिला अवैध रूप से पटाखों की बिक्री कर रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस जब मौके पर पहुँची तो एक महिला पुलिस को देखकर भागने लगी। महिला सिपाही ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनीसा पत्नी स्वर्गीय वाजिद अली, निवासी ग्राम गौरा, थाना चाँदपुर बताया। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से करीब 90 किलोग्राम अवैध पटाखे, फुलझड़ियाँ, हैंडमेड रॉकेट व अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम एवं धारा 288 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *