बैंक का संविदा कर्मी धारक के खाते से डकार गया लाखों रुपए।

विशाल विचार
शेखर सिद्दीकी की रिपोर्ट

जनपद के अमौली कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के संविदा कर्मचारी द्वारा खाता धारक के साथ धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला उजागर हो रहा है। खाताधारक से लोन के नाम पर बड़ा फ्राड होने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार बता दे की चाँदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक के खाताधारक आदित्य कुमार पुत्र बाल्मीकि निवासी सैंठी ने आरोप लगाए हैं कि बैंक में कार्यरत संविदा कर्मचारी धीरेन्द्र पटेल द्वारा प्रार्थी के खाते से लोन दिलाने के नाम पर खाते में जमा पच्चास हजार रुपए सहित लोन दिलाए गए पैसों में से एक लाख रूपये हड़पने के आरोप लगाए है।पीड़ित ने नजदीकी पुलिस चौकी अमौली में लिखित शिकायती पत्र में बताया है की धीरेन्द पुत्र रामराज निवासी सैंठी ने भैंस पालन के लिए एक भैंस का लोन दिलाने को लेकर फाइल पास कराने का ठेका लिया था। बैंक में सभी जरूरी दस्तावेज पूर्ण करने के पश्चात बैंक में फाइल लगाई गयी थी। कुछ दिन बीतने के बाद धीरेन्द्र पटेल ने पीड़ित को बैंक से फाइल

रिजेक्ट होने की बात बताई तो खाता धारक ने स्वीकार कर लिया की लोन नही हुआ।लेकिन कुछ दिनों बाद खाता धारक के खाते में जमा पच्चास हजार रूपये कट गए।भुक्तभोगी ने बैंक पहुँचकर मैनेजर से जानकारी ली तो पता चला कि आप के द्वारा बीते दिनों लोन कराया गया था।लोन समय से न जमा करने पर पैसा काटा गया है।हालांकि पीड़ित का कहना है की मुझे लोन की फाइल रिजेक्ट होने की सूचना बैंक द्वारा दी गयी थी।लोन का कोई भी पैसा पीड़ित द्वारा खाते से नही निकाला गया है।बैंक में जानकारी करने पर पता चला कि धीरेन्द्र पटेल द्वारा उसकी पत्नी कोमल पटेल के खाते में बैंक से पैसा ट्रांसफर किए जाने का मामला जानकारी में आया है।जालसाज कर्मचारी की पत्नी पुलिस कांस्टेबल के पद पर वर्तमान समय झांसी में तैनात है। धारक के खाते से पैसे निकल जाने के बाद पीड़ित ने अमौली चौकी में तहरीर देकर खाते से पैसा ट्रांसफर करना व जालसाजी के आरोप लगाते हुए बैंक के संविदा कर्मचारी पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *