रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी ब्यूरो चीफ विशाल विचार

देवरिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 3 सितम्बर राष्ट्रीय व्यापारी दिवस (32वां स्थापना दिवस) के उपलक्ष्य में 4 सितम्बर, गुरुवार को व्यापारी एवं विशिष्ट जन सम्मान समारोह का आयोजन नगर के एक मैरेज हॉल में किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि वस्तु एवं सेवा कर परिषद के उपायुक्त विवेक मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने की।
आयोजन में प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम मरोड़िया, जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष विजेन्द्र वर्मा, महिला अध्यक्ष सीमा जायसवाल, पूनम मणि त्रिपाठी, अखिलेन्द्र शाही, शक्ति गुप्ता, जावेद अहमद, कपिल सोनी, राजेन्द्र मौर्या, नित्यानंद यादव, तारकेश्वर विश्वकर्मा सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सैकड़ों व्यापारी व विशिष्टजन शामिल हुए। संचालन राजेन्द्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले व्यापारियों व विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों के लिए भव्य रात्रि भोज की भी व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *