जहानाबाद फतेहपुर
रवि श्रीवास्तव
कस्ब जहानाबाद के राम जानकी धाम राम तलाई परिसर में जन जागरण मंच के द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजन हुआ मानवता का संदेश रक्त देकर जीवन बचाने का दिलाया गया संकल्प लगभग आधा सैकड़ा के करीब युवाओं ने पहुंचकर रक्तदान शिविर में रक्त डोनेट किया इससे दौरान कस्बा जहानाबाद के समाजसेवी आशू सचान द्वारा उन्हें सुरक्षा की दृष्टिकोण से हेलमेट उपहार देकर सम्मानित किया गया आयोजक टीम के द्वारा टी कप देकर रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए उत्साह वर्धन किया गया नवयुवक जन जागरण के द्वारा छदिवसीय गणेश महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है आज तीसरे दिन नव युवक जन जागरण मंच वह मानस चैरिटेबल ब्लड बैंक के टीम के मौजूद चिकित्सकों ने रक्तदान महादान का संदेश देते हुए रक्त देने से होने वाले लाभ के बारे में लोगों को जागरूक किया तथा लोगों के मन में फैली गलत धारणाओं को निराकरण किया तथा निरोगी रक्त के लिए उन्होंने युवाओं को जागरूकता संदेश दिया इस मौके पर प्रमुख रूप से मुकेश ओमर, राजा अग्निहोत्री, संदीप उत्तम, पप्पू शुक्ला, सर्वेश सोनकर,सोहन गुप्ता ,मयंक ओमर सुरेंद्र उर्फ़ गीनू ओमर, आकाश मौर्य, विष्णु ओमर ,विवेक उत्तम, सौरव ओमर,दुर्गेश गुप्ता,अमन उत्तम, समर्थ गुप्ता, बृजेश पटेल,लोकेंद्र पटेल, राजीव कुमार ओमर शिक्षक,शुरु ओमर, केतन सचान, हरि ओम सैनी सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थें।
