विशाल विचार ब्यूरो यूपी।
निर्मित द्विवेदी की रिपोर्ट

कानपुर, ।सरसौल विकासखंड में एग्रीस्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर खरीफ मौसम 2025 से लेखपालों के स्थान पर प्राइवेट सर्वेयरों द्वारा सर्वे कराए जाने का निर्देश जारी हुआ है जिसमें पंचायत सहायकों को भी सर्वेयर बनाए जाने की संभावना जताई गई है इस पर पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश ने कड़ा विरोध दर्ज करते हुए कहा है कि पंचायत सहायक इस कार्य को करने में पूरी तरह असमर्थ हैं।यूनियन ने कहा कि पंचायत सहायकों के पास न तो जीपीएस युक्त स्मार्टफोन हैं न ही तकनीकी संसाधन जिससे वे खेतों में जाकर डिजिटल सर्वे कर सकें साथ ही पंचायत सचिवालय में वे एकमात्र कर्मचारी हैं ऐसे में फील्ड में जाने से सचिवालय संचालन बाधित होता है। यूनियन ने यह भी कहा कि अन्य विभागीय कार्यों में उलझने से पंचायत सहायकों के मूल कार्य जैसे जनसेवा केंद्र संचालन पत्राचार रिकॉर्ड संधारण आदि प्रभावित होते हैं महिला पंचायत सहायकों के लिए दुर्गम क्षेत्रों में सर्वे करना सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित नहीं है।खंड विकास अधिकारी निशांत राय ने ज्ञापन लेते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *