चारपाई में सो रहे किशोर की सर्पदंश से मौत
विशाल विचार
सुरेश पटेल जाफरगंज फतेहपुर

जाफरगंज थाना क्षेत्र के गंगोली गांव में बीते शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि चारपाई में सो रहे 11 वर्षीय राज पुत्र धनराज को सोते समय सर्प ने काट लिया।जानकारी होने पर परिजन निजी साधन द्वारा आनन फानन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने गांव में ही यमुना नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र था मृतक एक छोटी बहन व दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *