विशाल विचार – संतोष तिवारी ब्यूरो अमेठी

अमेठी अमेठी लोकसभा सीट से सांसद किशोरी लाल शर्मा 7 से 9 अक्टूबर तक तीन दिवसीय अमेठी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जनपद के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में भाग लेकर जनता संवाद करेंगे।
जानकारी के अनुसार, 7 और 8 अक्टूबर को सांसद अमेठी रायबरेली की कहानी अमेठी संसदीय क्षेत्र के कई स्थानों पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों और समीक्षा बैठकों में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। दौरे के तीसरे दिन 9 अक्टूबर को सांसद किशोरी लाल शर्मा जिला निगरानी समिति
दिशा की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। यह दौरा सांसद के जनता से सीधे जुड़ने और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *