विशाल विचार / फतेहपुर–शेखर सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ
फतेहपुर जनपद में आज अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अधिवेशन का आयोजन प्रधान डाकघर परिसर में किया गया, जिसकी अध्यक्षता सर्किल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने की।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न उपमंडलों से आए ग्रामीण डाक सेवकों ने भारी संख्या में भाग लिया। बैठक के दौरान ग्रामीण डाक सेवकों की वेतन विसंगतियों, कार्यभार, प्रमोशन नीति और सरकार द्वारा हो रहे उपेक्षात्मक रवैये पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें —
🔸 शिव सिंह (वीपीएम, बसंतखेड़ा) को अध्यक्ष
🔸 वासुदेव सिंह राजू को सचिव के पद पर चयनित किया गया।
नई कार्यकारिणी में नव नियुक्त ग्रामीण डाक सेवकों को भी संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए। उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एआईपीईयू के मंडलीय सचिव संजय मिश्रा, अध्यक्ष शत्रुघ्न लाल, पूर्व सचिव अशोक दीक्षित, रामनरेश, राम अवध मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य एवं ग्रामीण डाक सेवक मौजूद रहे।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी ग्रामीण डाक सेवकों की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

#Tags:
#FatehpurNews #GraminDakSevak #PostalUnion #AIGDS #VishalVichar #ShivSingh #TradeUnion #RuralPostalWorkers #UPNews #PostalDepartment
