खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र, साहिबगंज ने जीते 12 स्वर्ण, 6 रजत व 6 कांस्य पदक।

श्रीकांत दास संवाददाता विशाल विचार

साहिबगंज रांची के खेलगांव स्थित गणपत राय इनडोर स्टेडियम में 17 से 19 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में साहिबगंज जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र, चांद भैरव इनडोर स्टेडियम, साहिबगंज के खिलाड़ियों ने कोच प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में कुल 24 पदक — 12 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य — अपने नाम किए।साहिबगंज की टीम ने बालक अंडर-19 ग्रीको रोमन,बालक अंडर-17 फ्री स्टाइल,बालिका अंडर-14 फ्री स्टाइल वर्गों में चैंपियन का खिताब जीता।वहीं बालक अंडर-17 ग्रीको रोमन वर्ग में उपविजेता और बालक अंडर-14 वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।विजेताओं की सूची बालिका अंडर-14 (फ्री स्टाइल) 33 किग्रा – आर्या कुमारी – स्वर्ण 36 किग्रा – सीता कुमारी – स्वर्ण 39 किग्रा – सीमा कुमारी – स्वर्ण 42 किग्रा – काजल कुमारी –स्वर्ण 46 किग्रा – छोटी कुमारी – स्वर्ण 54 किग्रा – वैष्णवी कुमारी – स्वर्ण 58 किग्रा – आरती कुमारी – रजत बालक अंडर-14 (फ्री स्टाइल) 44 किग्रा – अंश राज – कांस्य 68 किग्रा – प्रिंस कुमार – स्वर्ण बालक अंडर-17 (फ्री स्टाइल)45 किग्रा – समीर कुमार – कांस्य 48 किग्रा – ऋषि कुमार – स्वर्ण 51 किग्रा – अंकुश कुमार – स्वर्ण 55 किग्रा – बल्लभ कुमार – कांस्य 65 किग्रा – सोनू कुमार – स्वर्ण बालक अंडर-17 (ग्रीको रोमन)45 किग्रा – राहुल कुमार – रजत 48 किग्रा – आनंद कुमार – रजत 51 किग्रा – करण कुमार – कांस्य 55 किग्रा – आदित्य कुमार यादव – रजत 60 किग्रा – सत्यम कुमार – रजत 71 किग्रा – मोनू कुमार चौधरी – कांस्य बालिका अंडर-17 (फ्री स्टाइल) 49 किग्रा – श्रुति कुमारी – रजत बालिका अंडर-19 (फ्री स्टाइल) 50 किग्रा – अंजलि कुमारी – कांस्य बालक अंडर-19 57 किग्रा (फ्री स्टाइल) – नीरज कुमार – स्वर्ण 60 किग्रा (ग्रीको रोमन) – राजू यादव – स्वर्ण अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर उपायुक्त हेमंत सती, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, जिला कुश्ती संघ सचिव नमिता कुमारी, एपीओ तबस्सुम, गौरव झा, खेल शिक्षक आदित्य कुमार एवं बिरेंद्र कुमार समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *