
श्रीकांत दास संवाददाता विशाल विचार
साहिबगंज/राजमहल,
तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर से चोरी के मोबाइल तस्करी में लिप्त एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस कार्रवाई की जानकारी दी।पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन एवं तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर त्वरित छापेमारी की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक चोरी के मोबाइल लेकर महाराजपुर आ रहे हैं। सूचना का सत्यापन करते हुए छापेमारी में पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के कुल 21 मोबाइल फोन (18 एंड्रॉइड और 3 आईफोन) बरामद किए
इस मामले में तालझारी थाना कांड संख्या 178/2025 दिनांक 21.10.2025 दर्ज की गई है। मामला धारा 317(5)/3(5) भा.न्या.सं. के तहत दर्ज करते हुए अन्य पहलुओं पर अनुसंधान जारी है।गिरफ्तार आरोपी 1. अरुण कुमार (19 वर्ष), पिता प्रताप महतो 2. संतोष महतो (33 वर्ष), पिता स्वर्गीय लक्ष्मी महतो 3. रोहित महतो (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय नंदलाल महतो 4. गणेश महतो (20 वर्ष), पिता स्वर्गीय अजय महतो — सभी निवासी महाराजपुर, थाना तालझारी 5. करन मंडल (20 वर्ष), पिता शंभू मंडल, निवासी मसकलैया, थाना तालझारी, जिला साहिबगंज बरामद मोबाइल Vivo – 3 Oppo – 3 Samsung – 2 Realme – 3 Redmi – 2 Motorola – 2 Honor – 1 OnePlus – 1Tecno – 1iPhone – 3 छापामारी दल पु.अ.नि. नितेश कुमार पांडेय (थाना प्रभारी, तालझारी),पु.अ.नि. चिंटू कुमार,हवलदार रामजीत यादव,आ. 214 संतोष,आरक्षी 25 राजाराम सिंह,तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
