
श्रीकांत दास संवाददाता (विशाल विचार)
बरहरवा, साहिबगंज बरहरवा प्रखंड कांग्रेस के 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने अपने निजी आवास पर नियमित रूप से आयोजित ‘जनता दरबार’ में ग्रामीणों और शहरी नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा दर्जनों शिकायतों का मौके पर निपटारा किया।इस जनसुनवाई में बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी प्रमुख समस्याएं सामने आईं। अशोक कुमार दास ने सभी शिकायतकर्ताओं की बातें गंभीरता से सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि ‘जनता दरबार’ आम लोगों तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम है। अशोक कुमार दास ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।भविष्य में इस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र का कोई भी नागरिक अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकने को मजबूर न हो।जनता दरबार में त्वरित निर्णयों और अधिकारियों को दिए गए निर्देशों से ग्रामीणों में शीघ्र समाधान की उम्मीद जगी और लोगों ने जनप्रतिनिधियों की इस सक्रिय पहल की सराहना की।

