
श्रीकांत दास संवाददाता(विशाल विचार) झारखंड
राजमहल साहिबगंज राजमहल, आगामी छठ पर्व को लेकर रविवार को राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एम.टी. राजा ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, नगर परिषद प्रशासक दानिश हुसैन तथा थाना प्रभारी हसनैन अंसारी मौजूद रहे।विधायक ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर घाटों पर सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। उन्होंने नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में सफाई अभियान, जल छिड़काव तथा गंगा घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर गोताखोरों एवं आपदा मित्रों की प्रतिनियुक्ति करने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। विधायक ने खरीदारी के दौरान बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या से बचाव हेतु बड़े वाहनों का मार्ग परिवर्तन करने का भी सुझाव दिया।साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि जिन घाटों पर खतरे का निशान है, वहाँ बांस की बैरिकेडिंग लगाई जाए ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के दौरान झामुमो युवा जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, नगर सचिव स्मित चौरसिया, जय कुमार यादव, राजीव बर्मन, अजय महलदार, देव दत्ता, पवन साहा, सोनू घोष, शुभम साहा, ओमजय कुमार, सूरज चौधरी, रितेश श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
