विशाल विचार-शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ़ फतेहपुर

जनपद के बिन्दकी की एसडीएम ने गिट्टी लदी एक ओवरलोड ट्रेलर गाड़ी पकड़ लिया। गाड़ी को बिंदकी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले की जानकारी खनिज विभाग को दी गई। पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की है इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा
। जानकारी के अनुसार नगर के महरहा रोड बाईपास चौराहे के निकट से गुरुवार को दिन में करीब 1:00 बजे उप जिलाधिकारी बिंदकी श्रीमती प्रियंका अग्रवाल ने गिट्टी से लदा एक ओवरलोड ट्रेलर पकड़ लिया। ट्रेलर गाड़ी को कोतवाली के समीप खड़ा करायागया। उप जिलाधिकारी ने मामले की जानकारी खनिज विभाग के अधिकारियों को दिया। जिसके चलते ओवरलोड के तहत कानूनी कार्रवाई की गई इस कार्रवाई से ओवरलोड भार वाहन मालिकों तथा चालकों में हड़कंप मचा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *