
श्रीकांत दास संवाददाता विशाल विचार झारखंड
मिर्जाचौकी साहिबगंज मिर्ज़ाचौकी थाना में आज iRAD/eDAR पोर्टल से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, त्वरित डाटा प्रबंधन तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना था।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को eDAR पोर्टल के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को शीघ्र मुआवज़ा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह निर्देश दिया गया कि सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित सभी आंकड़ों का एंट्री iRAD/eDAR पोर्टल पर ससमय एवं मौके पर ही किया जाए, ताकि डेटा की सटीकता और कार्रवाई की गति सुनिश्चित हो सके।कार्यक्रम में एल्कोहल ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की प्रक्रिया पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा Hit and Run मामलों के प्रबंधन से संबंधित दिशा-निर्देश तथा Good Samaritan नेक नागरिक प्रावधानों पर विशेष सत्र आयोजित किया गया।इस अवसर पर मिर्ज़ाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव, थाना के पुलिस पदाधिकारीगण एवं iRAD मैनेजर मनोज कुमार उपस्थित थे।
