श्रीकांत दास संवाददाता विशाल विचार झारखंड

साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में एग्री क्लिनिक योजना के अवधि विस्तार से संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित एग्री क्लिनिक केंद्रों के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षण, परामर्श एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता निरंतर सुनिश्चित की जाए, ताकि कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और उत्पादकता को बढ़ावा मिल सके।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि योजना के कार्यान्वयन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे अधिकाधिक किसान इस योजना से लाभान्वित हो सकें।बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *