श्रीकांत दास संवाददाता विशाल विचार झारखंड

साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला शिक्षा स्थापना समिति (प्राथमिक एवं माध्यमिक) एवं जिला कार्यकारिणी शिक्षा समिति की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त हेमंत सती ने शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों के संचालन, शिक्षकों की उपस्थिति, अधोसंरचना विकास, लंबित प्रस्तावों के निष्पादन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई तथा आवश्यक प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *