श्रीकांत दास संवाददाता (विशाल विचार) झारखंड

बरहरवा साहिबगंज बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कांग्रेस के 20 सूत्री कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार दास की अगुवाई में आयोजित इस दरबार में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे तथा अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।जनता दरबार में बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जनता दरबार आमजन तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी मामलों का समाधान शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।अशोक कुमार दास ने आगे कहा कि जनता दरबार की व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए भविष्य में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि कोई भी नागरिक अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकने को मजबूर न हो।जनता दरबार में दिए गए तत्काल निर्देशों से ग्रामीणों में समस्याओं के शीघ्र निवारण की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *