103 लाभुकों को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, हियरिंग एड व बैसाखी प्रदान की गई।

श्रीकांत दास संवाददाता विशाल विचार
झारखंड
साहिबगंज। सदर प्रखंड सभागार में बुधवार को Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India (ALIMCO) द्वारा HUDCO के CSR मद से प्राप्त सहायक उपकरणों के वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के 103 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी युक्त ट्राइसाइकिल, OTE हियरिंग एड, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए।कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बास्किनाथ टुडू, आलिमको प्रतिनिधि संजय मंडल तथा नीति आयोग फेलो मनीष मिश्रा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से लाभुकों को उपकरण वितरित किए और इसे दिव्यांगजनों के आत्मनिर्भरता एवं सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि सभी पात्र दिव्यांगजनों को समय पर आवश्यक सहायता और उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल दिव्यांगजनों को सुविधा प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में समान अवसर और सशक्तिकरण का संदेश भी देते हैं।लाभुकों ने उपकरण प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की और सरकार तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

