बरहरवा में जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

श्रीकांत दास /विशाल विचार
झारखंड बरहरवा साहिबगंज बरहरवा विधायक कक्ष में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।जनता दरबार में पीएम आवास, अबुआ आवास, पेंशन, राशन कार्ड, आधार अपडेट, बैंकिंग समस्या, भूमि विवाद, मनरेगा तथा जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। बरकत खान ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने बरकत खान को पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। उपस्थित नागरिकों ने कहा कि “हमें पूरा विश्वास था कि जनता की सेवा के लिए सबसे योग्य व्यक्ति आप ही हैं।” इस पर बरकत खान भावुक हो उठे और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरा पहला कर्तव्य है।”उन्होंने बताया कि विधायक कक्ष में अब हर मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, ताकि प्रत्येक नागरिक अपनी समस्या सीधे रख सके।बरकत खान ने कहा, “कांग्रेस पार्टी की पहचान ही है — समस्याओं का समाधान। जनता की सेवा ही मेरा धर्म है।”बरहरवा में आयोजित यह जनता दरबार अब लोगों की उम्मीदों का नया केंद्र बन गया है, जहाँ समस्याएँ सिर्फ सुनी नहीं जा रहीं, बल्कि सुलझाई भी जा रही हैं।मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी मो. गुलाम रब्बानी, मिथुन मंडल, अजीत कुमार रॉय, कांग्रेस के कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
