श्रीकांत दास /विशाल विचार

झारखंड उधवा साहिबगंज, उधवा झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक जिला समिति के तत्वावधान में मंगलवार उधवा अंचल कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जीवन घोष ने की।धरना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के मजदूर वर्ग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करना था। संघ के नेताओं ने अंचलाधिकारी के समक्ष अपनी सात सूत्रीय मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  1. सुतियारपाड़ा के भूमिहीन मजदूरों को जमीन उपलब्ध कर प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए।
  2. जन वितरण प्रणाली में व्याप्त अनियमितताओं को दूर कर लाभुकों को नियमित राशन उपलब्ध कराया जाए; विक्रेताओं द्वारा की जा रही राशन कटौती की जांच हो।
  3. क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति में शीघ्र सुधार किया जाए।
  4. प्रवासी मजदूरों के आश्रितों को मृत्यु लाभ का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए और आवश्यक सूची 24 घंटे के भीतर सहायक श्रमायुक्त, साहिबगंज कार्यालय को भेजी जाए।
  5. निजी विद्यालयों में बीपीएल परिवारों के कम से कम 25% बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाए।
  6. अवैध बालू कारोबार पर रोक लगाई जाए, और वैध चलान के साथ बालू वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि सरकार को राजस्व प्राप्त हो और उपभोक्ताओं को उचित दर पर बालू मिले।
  7. बाल मजदूरी उन्मूलन के लिए प्रशासन तत्काल संज्ञान ले।
    संघ के केंद्रीय सचिव राजकुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें अंचलाधिकारी के समक्ष रखीं। धरना के दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि आने वाले माह तक उनकी मांगों पर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा।कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार पंकज, जिला महामंत्री एवं नगर संगठन प्रभारी मोहम्मद इमाम विश्वास, जिला संगठन मंत्री कल्पना कुमारी, जिला कार्य मंत्री मोहम्मद जावेद अख्तर, ब्रह्मदेव यादव, सुमन कुमार यादव, मिथुन राजवंशी, मोज्जेम अली, दिलीप हंसदा, अंजू देवी, मुक्तेश्वर रहमान, मातहर शेख सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *