सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार

पाकुड़- नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा गठित एक विशेष टीम ने पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया। इस टीम का मुख्य उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में पहले से उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं (Infrastructure), सड़कों और नालियों की स्थिति की जाँच कर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना था, जिसे विभाग को सौंपा जाएगा।इस सर्वेक्षण का उद्देश्य नगर परिषद, पाकुड़ क्षेत्र का समग्र विकास एवं सौंदर्यकरण सुनिश्चित करना है। प्रस्तावित योजनाओं में सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण, तालाबों का जीर्णोद्धार, पार्कों का विकास, नए पार्कों का निर्माण, बस स्टैंड का पुनरुद्धार, लाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त करना, प्रमुख चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण तथा सोलर लाइट की व्यवस्था शामिल है।टीम का नेतृत्व रमेश कुमार (अधीक्षण अभियंता, रांची) ने किया। उनके साथ परियोजना प्रबंधक (जुड़को), अमरेन्द्र कुमार चौधरी (कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद पाकुड़), प्रदीप कुमार (सहायक अभियंता, RCD), पियूष शंकर (सहायक अभियंता, नगर परिषद), मोहम्मद शाहीद सिद्दीकी और संजीत मलतो (कनीय अभियंता) शामिल रहे।सर्वेक्षण के दौरान टीम ने पाकुड़ शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर आधारभूत संरचनाओं की स्थिति का गहन अध्ययन किया। रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र ही नगर विकास एवं आवास विभाग को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।इस पहल से नगर परिषद, पाकुड़ क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ शहर की खूबसूरती में भी इजाफा होगा। स्थानीय नागरिकों को बेहतर शहरी जीवन देने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

#नगर विकास एवं आवास विभाग#पाकुड़ नगर परिषद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *