सुमन कुमार दत्ता / विशाल विचार
पाकुड़ -आयुष विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित आयुर्विद्या कार्यक्रम एवं प्रोजेक्ट जागृति के तहत आज मंगलवार को पाकुड़, लिट्टीपाड़ा एवं महेशपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में योग मित्र चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर मध्य विद्यालय मंगलापाड़ा, मध्य विद्यालय हरिणडांगा +2 विद्यालय महेशपुर सहित कुल 10 विद्यालयों के 50 छात्रों/छात्राओं को योग मित्र के रूप में चयनित किया गया। चयनित छात्रों को टी-शर्ट, कैप, बैच, पहचान पत्र एवं योगा बुक प्रदान की गई।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता एवं राज्य सलाहकार (कालाजार) डॉ. अंजुम इकबाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।जिला आयुष पदाधिकारी डॉ. गुप्ता ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा संचालित इस पहल के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों में से उत्कृष्ट छात्रों को योग मित्र के रूप में तैयार किया जा रहा है, जो विद्यालय स्तर पर योग एवं आयुष पद्धति के प्रचार-प्रसार में सहयोग करेंगे।राज्य सलाहकार (कालाजार) डॉ. अंजुम इकबाल* ने कहा कि “आज के समय में योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।”जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सुजीत कुमार चौहान ने बताया कि इस पहल के तहत जिले में विद्यालयों, पंचायत भवनों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से निःशुल्क योग सत्र एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों एवं आमजन को लाभ मिल रहा है।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ कुलेश कुमार, डॉ अबू तालिब शेख, डॉ राजेश कुमार, योग प्रशिक्षक महादेव घोष, संजय शुक्ला, स्वीटी विश्वास, डॉली मित्रा, मंटू रजक, माधवी दास, वंदना कुमारी सहित कई शिक्षक एवं आयुष कर्मी उपस्थित रहे।*यह पहल न केवल बच्चों को शारीरिक रूप से सशक्त, बल्कि मानसिक रूप से सजग और अनुशासित बना रही है।
#आयुष विभाग# डॉ अबू तालिब शेख#जिला आयुष पदाधिकारी डॉ. गुप्ता
