श्रीकांत दास /विशाल विचार

झारखंड राजमहल साहिबगंज राजमहल प्रखंड सभागार में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, राजमहल, सदानंद महतो की अध्यक्षता में राजमहल विधानसभा से संबंधित बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, राजमहल – मो यूसुफ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उधवा – जयंत तिवारी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, साहिबगंज – बासुकिनाथ टुडू बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने बताया कि बीएलओ को वर्ष 2003 से 2024 तक की मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण करते हुए कैटेगरी A, B, C, D एवं E के अनुसार मतदाताओं की पहचान कर मैपिंग का कार्य सही और शुद्ध तरीके से करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को जन्मतिथि के आधार पर चिन्हित कर ऑफलाइन डाटा अपलोड के साथ-साथ BLO ऐप के माध्यम से भी समय सीमा के भीतर अपलोड करना अनिवार्य है।इस दौरान नोडल राजमहल सह बीपीओ गगन बापू, भरत मंडल, सूरज टुडू, पंचायत राज पदाधिकारी सुर्यनारायण चौधरी, देवाशीष साहा सहित अन्य सुपरवाइजर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *