barharwa-rpf-rescues-girl-delhi-fake-marriage-suspect-handledbarharwa-rpf-rescues-girl-delhi-fake-marriage-suspect-handled

विशाल विचार /श्रीकांत दास – बरहरवा, साहिबगंज

दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को बरहरवा आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव कुमार अपनी टीम — कांस्टेबल अनिल कुमार साहा और हेड कांस्टेबल कुमार प्रयंकर के साथ बरहरवा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म सुरक्षा निरीक्षण कर रहे थे।

निरीक्षण के दौरान एक बुरके में लड़की और एक युवक प्लेटफार्म पर घूमते हुए दिखाई दिए। संदेह होने पर आरपीएफ जवानों ने दोनों से पूछताछ की। युवक ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया, जबकि लड़की ने अपनी पहचान कल्पना (14 वर्ष) के रूप में बताई, जो वर्तमान में गुड़गांव में अपने माता-पिता के साथ रहती है और स्थायी रूप से नेपाल की निवासी है। युवक ने अपना नाम साहिल अली, दिनांजपुर, कोलकाता बताया।

संदेहास्पद होने के कारण दोनों को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया और बाल मंथन संस्थान, बरहरवा की आराधना मंडल को भी बुलाया गया। पूछताछ में लड़की ने खुलासा किया कि साहिल ने उसे शादी का प्रलोभन देकर दिल्ली ले गया, जहाँ उसने बुरका पहनाया और फर्जी आधार कार्ड (रेशमा खातून) बनवाया।

लड़की ने बताया कि साहिल ने उसे मुंबई जाने का इरादा बनाया था, ताकि परिवार को पता न चल पाए। हालांकि, लड़की को साहिल की मंशा पर संदेह हुआ और बरहरवा स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से उतर गई। युवक भी उसके पीछे उतरा और दोनों में खींचतान हुई, जिससे आरपीएफ जवानों का संदेह और बढ़ गया।

पूछताछ में लड़की ने पूरी घटना बताई। इसके बाद बाल मंथन संस्थान की निगरानी में किशोरी को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया। किशोरी के माता-पिता और गुरुग्राम पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार और स्टाफ भी बरहरवा पहुंचे। युवक को आरपीएफ ने पुलिस को सौंप दिया।

आरपीएफ ने इस कार्रवाई को सफल और समय पर सुरक्षा कार्यवाही बताया, जिससे नाबालिग लड़की को सुरक्षित वापस लाया जा सका।

#Tags:

#BarharwaNews #RPFAction #ChildSafety #JharkhandNews #RescueOperation #FakeMarriageAlert #RailwayPolice #VishalVichar #Sahibganj #DelhiToJharkhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *