झारखंड साहिबगंज जिले में 5 से 7 वर्ष तथा 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1 एवं MBU-2) की संख्या अधिक होने के कारण, जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों में आज विशेष आधार अपडेट शिविर आयोजित किए गए।इस अभियान का संचालन जिला परियोजना पदाधिकारी (यूआईडीएआई) संदीप कुमार के नेतृत्व में किया गया। शिविरों में विद्यार्थियों के फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन और फोटोग्राफ जैसी आवश्यक बायोमेट्रिक जानकारी को अद्यतन किया गया।संदीप कुमार ने इस अवसर पर कहा कि आधार बायोमेट्रिक अपडेट बच्चों के लिए अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में वे किसी भी सरकारी योजना, छात्रवृत्ति या अन्य जनकल्याणकारी लाभों के लिए पात्रता प्रमाणित करने में सक्षम रहें। उन्होंने सभी ऑपरेटरों, विद्यालय प्रबंधन एवं विभागीय अधिकारियों से अपील की कि वे इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र बच्चा इससे वंचित न रह जाए।उन्होंने यह भी बताया कि आगामी दिनों में अन्य विद्यालयों में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जिले के सभी लंबित बायोमेट्रिक अपडेट कार्य शीघ्र पूर्ण हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *