संवाददता -सुमन कुमार दत्ता (विशाल विचार )

हिरणपुर (पाकुड़ )-जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित “झारखंड आदि कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत राज्य नोडल अधिकारी एवं कंसल्टेंट सुचिष्मिता सेन गुप्ता ने कुंजबोना ग्राम पंचायत स्थित आदिमजाति आदि सेवा केंद्र, डांगापाड़ा भवन का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों के साथ सीधा संवाद किया और ग्राम में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सशक्त बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों के आय संवर्धन एवं विपणन की दिशा में ठोस रणनीति अपनाने की आवश्यकता है।

विलेज एक्शन प्लान और नजरी नक्शा का अवलोकन

सुश्री सेन गुप्ता ने आदि साथी और आदि सहयोगी के साथ बैठक कर विलेज एक्शन प्लान और ग्राम विकास नजरी नक्शा का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अभियान की आत्मा बताया।

प्रखंड स्तर से मिली विस्तृत जानकारी

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संजय कुमार ने डांगापाड़ा ग्राम के तहत तैयार विकास योजनाओं, सामूहिक एवं व्यक्तिगत लाभकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये योजनाएँ ग्रामीण आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए तैयार की गई हैं।

उपस्थित प्रमुख लोग:

इस कार्यक्रम में एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो वंदना कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के.सी. दास, पंचायत ग्राम प्रधान शिखर हॉसदा, पंचायत सचिव अमित कुमार, रोजगार सेवक प्रकाश साहा, सुषमा मुर्मू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

आदिकर्मयोगीअभियान #जनजातीयविकास #झारखंडसमाचार #कुंजबोना #ग्रामविकास #विलेजएक्शनप्लान #डांगापाड़ा #आदिसेवाकेंद्र #ग्रामीणसंवाद #भारत_सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *