विचार रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम पिड़रा निवासी प्रत्युष विहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह के होनहार पुत्र डॉ. प्रत्युष कुमार को शुक्रवार को स्थानीय शिक्षकों ने सम्मानित किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के पदाधिकारियों ने उन्हें अंग वस्त्र व सम्मान पत्र भेंट कर गौरवान्वित किया।                 डॉ. प्रत्युष कुमार का चयन स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शोध के लिए हुआ है, जो विश्व के शीर्ष शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों में गिना जाता है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार व गांव बल्कि पूरा जनपद गौरवान्वित हुआ है।             सम्मान समारोह के दौरान आरएसएम के जिला संयोजक जयशिव चंद प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. प्रत्युष कुमार की सफलता ग्रामीण प्रतिभा के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिभा का सम्मान करने से उसे और मजबूती मिलती है तथा समाज के अन्य छात्र-छात्राओं में भी सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना जाग्रत होती है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर प्रतिभा का विश्व मंच तक पहुँचना भारत की शिक्षा व्यवस्था की सच्ची उपलब्धि है।           इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. प्रत्युष कुमार ने यह साबित कर दिया है कि यदि लगन और मेहनत हो तो कोई भी सपना असंभव नहीं है। उनका यह चयन आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन करेगा। कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी ने किया। सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह, दया शंकर पांडेय, सामंत सिंह, शिवानंद तिवारी, मनीष तिवारी, मनोज भाटिया, रजत राव, दिनेश यादव, संजय यादव, बादल गोस्वामी, रामप्रताप पाण्डेय, विश्वविजय त्रिपाठी, विनय गुप्ता, रामप्रवेश भारती, सज्जाद अली, आशुतोष शर्मा, अखिलेश शर्मा, सचिव सिंह, उद्धव गुप्ता, मुकुल सर, तारकेश्वर विश्वकर्मा, मोईन खान, प्रतीक सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षक व प्रबुद्धगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *