फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के अजरौली पल्लावा गांव में हुए केशपाल पटेल नृशंस हत्या कांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के प्रांत उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल अपने कार्यकर्ताओं संग पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें धाता बायपास पर रोक दिया। इस कार्रवाई से नाराज़ कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि जब तक पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद देर रात पुलिस की सुरक्षा में AAP नेताओं को गांव में पीड़ित परिवार से मिलने दिया गया। नेताओं ने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने साफ कहा कि इस हत्या कांड में दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

— शेखर सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *