अर्धरात्रि को दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसा पड़ोसी युवक।पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज।

विशाल विचार
सुरेश पटेल जाफरगंज फतेहपुर

जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे पड़ोसी युवक जीना का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर हुआ दाखिल।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाने में दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मेरी पत्नी व पुत्री घर के अंदर सो रही थी।जबकि प्रार्थी घर के बाहर लेटा हुआ था।शुक्रवार की मध्य रात्रि को पड़ोस का ही रहने वाला राहुल जीना का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गया।और सोई हुई पुत्री के साथ लेट गया पुत्री ने शोर मचाया तो तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए जुबान बंद करा दी।किसी तरह हिम्मत करके युवती ने शोर मचा दिया।तो छत से चढ़ कर भाग गया।सूचना पर 112 मौके पर पहुंची तो उक्त व्यक्ति उनके सामने भी दोबारा छत पर चढ़ गया पीआर वी के जवानों ने पीछा किया तो छत से कूदकर भाग गया।पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *