विशाल विचार ब्यूरो यूपी
निर्मित द्विवेदी की रिपोर्ट

कानपुर, ।महेश वर्मा, सैनिक नगर अहिरवां, कानपुर नगर ने सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी कानपुर नगर से वीसी मोटर्स रूमा कानपुर के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। महेश वर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या UP78 HD 5198, महिंद्रा स्कॉर्पियो की सर्विस वीसी मोटर्स रूमा, कानपुर नगर में हुई थी।
गाड़ी सर्विस के बाद मात्र 18 दिनों में 1082 किमी चलने पर चारों टायर घिस/खराब हो गए महेश वर्मा ने की 08 अगस्त 2025 को वीसी मोटर्स में ह्वील अलायमेंट और बैलेंसिंग के लिए ₹700+टैक्स दिए थे, लेकिन महज 18 दिनों में ही गाड़ी के टायर बर्बाद हो गए।उन्होंने इसकी शिकायत वीसी मोटर्स के सर्विस मैनेजर ने फोन पर कहा कि गाड़ी किसी गड्ढे में गिर गई होगी और जब हमने एलाइनमेंट करवाया था तो वह सही था। महेश वर्मा ने समस्या का समाधान नहीं होने पर लीगल कार्यवाही करने की बात कही, तो वह भड़क गए और कहा कि अग्रिम कार्यवाही हेतु आप स्वतंत्र हैं।वही महेश वर्मा ने आरोप लगाया है कि वीसी मोटर्स ने जानबूझकर ऐसा किया है और उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो रहा है। उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्त से वीसी मोटर्स के खिलाफ जांच करने और उचित कार्रवाई करने शिकायत किया है
वही लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर वीसी मोटर्स के खिलाफ तमाम कमेंट्स किए हैं और तमाम लोगों ने बताया उनके साथ भी सर्विस के मामले में धोखाधड़ी हुई है। नरवल के वसीम ने थार गाड़ी की बुकिंग अग्रिम 5000 की चेक देकर बुक कराया था, किंतु सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी होने पर बुकिंग कैंसिल कर दिया है और अन्य किसी कंपनी से वाहन क्रय करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *