जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरूखेडा,बहादुरपुर,मोहकमपुर, डाडा अमौली,बिंदौर सहित लगभग आधा दर्जन गांवों के ट्यूबवेलों में एक माह के अंदर हुई ताबड़तोड़ चोरियों का अब तक पुलिस खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है।ये चोर इतने शातिर हैं कि पुलिस व ग्रामीणों की पहुंच से दूर है ट्यूबवेल से केबल,स्टार्टर,सहित कीमती सामान की ही चोरी की गई है।बीती 8अगस्त को गहरुखेड़ा निवासी शिवनारायण वर्मा के ट्यूबवेल को निशाना बनाया था।पीड़ित ने तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की थी।खुलासा तो नहीं हुआ राम किशोर,विष्णु पाल ,राजेंद्र पटेल ,आदि लोगो ने भी ट्यूबवेल में चोरी होने की बात कही है। लेकिन कुछ बाकी ट्यूबवेलों में दस्तक देकर चोरी का सिलसिला जारी है।थाना प्रभारी धनंजय सरोज का कहना है।कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई है।जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *