जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के कंधिया गांव स्थित बड़े तालाब में अचानक हजारों की संख्या में मछलियां मर जाने से गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है । तालाब में सड़ रही मृतक मछलियों से उठ रही दुर्गंध ने आसपास के रह रहे स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बड़ा तालाब का पट्टा लेने वाले मत्स्यपालक पुत्तन कहार ने मृत मछलियों को बाहर निकालकर निस्तारित नहीं किया है जिससे मछलियां लगातार पानी में सड़ रही हैं और दुर्गंध से आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से समस्या बनी हुई है लेकिन मत्स्यपालक उदासीन बने हुए हैं।
वहीं गाँव के पूर्व प्रधान भोलेपाल ने मृत मछलियों के ढेर की सूचना डायल 112 पर दी जिसके बावजूद कार्यवाही शून्य रही ग्रामीणों का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व भी अगस्त-सितंबर माह में इसी तालाब की मछलीयों से गांव में संक्रामक बीमारी फैली थी, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से बीमार पड़े थे और कुछ की जान भी चली गई थी इस बार भी हालात वैसे ही बनने लगे हैं।

गांव के शिवकिशोर ने बताया कि कई बार पुत्तन कहार को मछलियां हटाने को कहा गया लेकिन उन्होंने बात टाल दी। वहीं विजय कुमार ने बताया कि मृत मछलियों को जमीन में दफनाने की बात कहने पर मत्स्यपालक ग्रामीणों से उल्टी-सीधी बातें करने लगते हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द तालाब से मृत मछलियों की समस्या से निस्तारण कराया जाए, अन्यथा गांव में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *