कानपुर के थाना रावतपुर क्षेत्र के मसवानपुर इलाके में तीन दिन से लापता युवक की हत्या कर दी गई।
बुधवार दोपहर उसका शव एक खाली प्लॉट में ईंटों के नीचे दबा हुआ मिला। इस वारदात के पीछे प्रेम संबंध और सामाजिक विरोध को वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच ओनर किलिंग के एंगल से कर रही है।

● घर से महज 50 मीटर दूर मिली लाशमृतक की पहचान 18 वर्षीय सुमित गौतम के रूप में हुई है, जो मसवानपुर में अपने माता-पिता और तीन बहनों के साथ रहता था।परिजनों के मुताबिक सुमित बीते तीन दिनों से लापता था। 3 अगस्त की रात उसके पास एक कॉल आया, जिसके बाद वह घर से निकला लेकिन लौटकर नहीं आया। उसका मोबाइल फोन घर पर मिला, जिसमें कॉल हिस्ट्री डिलीट कर दी गई थी।
● मस्जिद के पास प्लॉट से आई बदबू, फिर हुआ खुलासाबुधवार को फर्राह मस्जिद के पास रहने वालों को बदबू महसूस हुई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम को सूचना दी और सफाई कर्मी बुलवाए गए। सफाई के दौरान जब एक प्लॉट की ईंटें हटाई गईं, तो नीचे सुमित का शव मिला। उसके कपड़ों से पहचान की गई।
● परिजनों ने युवती के पिता पर लगाया हत्या का आरोपसुमित के चचेरे भाई और परिजनों का कहना है कि उसका मोहल्ले की ही एक लड़की से दो साल से प्रेम संबंध था। लड़की के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।परिवार का आरोप है कि लड़की के पिता ने पहले ही सुमित को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना वाली रात उसी युवती की ओर से फोन आया था, जिसके बाद सुमित मिलने गया था।
● पुलिस ने शुरू की जांच, ओनर किलिंग का शकमौके पर पहुंची रावतपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस फिलहाल मोबाइल डिटेल, कॉल रिकॉर्ड और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।प्रारंभिक जांच में मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
