अहमदाबाद: अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शुक्रवार सुबह खड़िया के पास तीन हाथी बेकाबू हो गए. डीजे के अत्यधिक शोर के कारण हाथियों ने दो लोगों को घायल कर दिया. इसके बाद वो एक पुल में घुस गए. किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, वन विभाग के कर्मियों ने हालात का संभाला. इस रथ यात्रा में 18 हाथियों का ग्रुप सबसे आगे चल रहा था.
जगन्नाथ यात्रा सुबह सात बजे शुरू हुई. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इसकी शुरुआत की थी. भगवान को सुबह 5 से 6 बजे तक तीनों मूर्तियों को रथ पर बैठाया गया. इसमें रथ के आगे स्वर्ण की झाड़ू लगाई जाती है। रात लगभग साढ़े आठ बजे भगवान मंदिर में वापस आएंगे। इसके पहले जगन्नाथ मंदिर में सुबह चार बजे मंगला आरती आयोजित की गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी उपस्थित थे.
