नई दिल्ली: श्वेता तिवारी ने बेशक अपनी अदाकारी से हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस अपने लुक्स के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं. इन दिनों लगातार श्वेता अपने स्टाइलिश लुक्स दिखा रही हैं. उनकी हर अदा को देखकर ऐसा लगता है कि वह वक्त के साथ और ज्यादा बोल्ड और हॉट होती जा रही है. वहीं, एक्ट्रेस अपनी फिटनेस से भी सभी के होश उड़ा रही हैं. अब फिर से श्वेता का नया स्टाइलिश लुक काफी वायरल हो रहा है.


















