रुद्रपुर, उत्तराखंड।
शहीदों के शिरोमणि धन-धन बाबा दीप सिंह जी की पावन स्मृति में महान गुरमत समागम का आयोजन 26 जनवरी 2026 को शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन धन-धन बाबा दीप सिंह जी सेवा ट्रस्ट, रुद्रपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
इस गुरमत समागम में गुरबाणी कीर्तन, कथा-विचार, शब्द कीर्तन और अरदास का विशेष आयोजन होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य संगत को गुरु साहिबान की शिक्षाओं से जोड़ना और शहीद बाबा दीप सिंह जी के त्याग, बलिदान और वीरता से प्रेरणा देना है।
आयोजकों के अनुसार, इस समागम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सिख संगत और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। सेवा ट्रस्ट द्वारा सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर गुरु घर की खुशियाँ प्राप्त करने की अपील की गई है।
धार्मिक वातावरण और श्रद्धा से ओत-प्रोत यह समागम न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं को सिख इतिहास और बलिदान की भावना से भी जोड़ने का कार्य करेगा।
रिपोर्टर: परनीत कौर
न्यूज़ चैनल: E INDIA News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *