सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार
अमड़ापाड़ा (पाकुड़): गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेपुर के कर्मी गुड्डू पाल (50) की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, गुड्डू पाल अपने साइकिल से किसी काम से अमड़ापाड़ा थाना जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। राहगीरों ने तुरंत स्थानीय थाना और सीएचसी फतेपुर को इस घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही एसआई पप्पू कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।वहीं, सीएचसी फतेपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवम कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गुड्डू पाल एक बेहद मिलनसार और समर्पित कर्मी थे। उनकी कमी पूरे स्वास्थ्य केंद्र में हमेशा खलेगी। हादसे की खबर से सीएचसी फतेपुर का पूरा परिवार शोकाकुल है।
अमड़ापाड़ा #सड़कहादसा #सीएचसीफतेपुर #गुड्डूपाल #पाकुड़समाचार #ट्रैफिकहादसा #सड़कसुरक्षा #हत्याजांच #समाचार
