विशाल विचार-शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ़ फतेहपुर

फतेहपुर। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की युवा इकाई का विस्तार गुरुवार को जिले के लोधीगंज स्थित युवा जिला कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट आकाश सिंह भदौरिया की अध्यक्षता एवं प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने किया।
कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट आकाश सिंह भदौरिया ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


इस दौरान कैस मोहम्मद खान को युवा नगर अध्यक्ष, राहुल सिंह व अर्पित सोनी को युवा जिला उपाध्यक्ष, जबकि अरसलान जाफरी, अभिषेक साहू, दीवांश गुप्ता, अनिल यादव, धर्मेंद्र कुमार और राहुल शर्मा को युवा जिला मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि — “संगठन की युवा इकाई समाज और व्यापार जगत के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करेगी। युवाओं की ऊर्जा और निष्ठा से संगठन नई ऊंचाइयां छुएगा।” वहीं जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि नई टीम से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा व्यापारी हितों की आवाज को अधिक सशक्त रूप से उठाया जाएगा।
कार्यक्रम में श्रवण दीक्षित, प्रेमदत्त उमराव, जय किशन, सलामत अली, अनिल महाजन, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *