विशाल विचार-शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ़ फतेहपुर
जनपद में भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। विद्युत विभाग के एसडीओ प्रेम चंद्र यादव और उनके प्राइवेट मुंशी अतुल सिंह को एंटी करप्शन टीम प्रयागराज ने गुरुवार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, एसडीओ प्रेम चंद्र यादव के निर्देश पर उनका प्राइवेट मुंशी अतुल सिंह बिल संशोधन के नाम पर ₹10,000 की रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान पहले से सतर्क बैठी एंटी करप्शन टीम ने मौके पर पहुँचकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में मुंशी ने बताया कि वह यह राशि एसडीओ के कहने पर ले रहा था।

पीड़ित विकास सिंह भदौरिया ने पूर्व में एंटी करप्शन टीम प्रयागराज में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के बाद गुरुवार को जाल बिछाकर टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। घटना के बाद टीम ने एसडीओ प्रेम चंद्र यादव और अतुल सिंह दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। साथ ही थरियांव थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
