विश्व हिंदू परिषद द्वारा बिंदकी में धर्म सभा का आयोजन।

विशाल विचार-सुरेश पटेल ब्लाक कॉर्डिनेटर खजुहा फतेहपुर

जनपद के बिन्दकी में विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार विभाग, प्रखंड बिंदकी जनपद फतेहपुर, कानपुर प्रांत की ओर से रविवार को ललौली रोड स्थित मैंनी कुआं के पास श्री राम जानकी मंदिर परिसर में संत प्रवास एवं धर्म सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने प्रभु श्रीराम व माता जानकी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने उपस्थित साधु-संतों और धर्मगुरुओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि धर्मगुरु हिंदुओं को जागृत और संगठित करने का कार्य करते हैं। उनके प्रयास सदैव सराहनीय रहते हैं और समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंदिरों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। जर्जर हो रहे मंदिरों के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट रहना चाहिए, क्योंकि संगठित समाज ही देश और धर्म दोनों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करता है। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार प्रांत प्रमुख रामगोपाल द्विवेदी, उत्तर प्रदेश सनातन सेना के आकाश पटेल, श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी नर्मदा सागर शुक्ला, संत श्री 108 स्वामी शिवदास महाराज, स्वामी श्याम नारायण मिश्रा, स्वामी भक्तानंद, आचार्य शिवाकांत पांडे, एस.डी. अवस्थी, स्वामी स्वरूपानंद, बंसी बाबा, फक्कड़ बाबा, बाबा हरि सिंह, बाबा रामदास, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह उत्तम, नयन सिंह, किशन सिंह, राहुल तिवारी, सुरेश चंद्र तिवारी, एडवोकेट देवी शंकर पटेल, अमन पटेल एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *