विशाल विचार- सुरेश पटेल ब्लाक कॉर्डिनेटर खजुहा फतेहपुर
कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के तेंदुली गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर से जंगल की ओर शौच के लिए जा रही मां-बेटी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं।
घटना में सोना कली 65 पत्नी छेदा लाल तथा उनकी विवाहित पुत्री रश्मि देवी उर्फ पप्पी 35 गंभीर रूप से घायल हुई थीं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब 10 बजे सोना कली देवी की मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री रश्मि देवी की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
मृतका का पोस्टमार्टम कानपुर में कराया गया, वहीं तेंदुली गांव में मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
