एस पी की चौखट में बहू बेटी के साथ न्याय की लगाई गुहार

विशाल विचार-शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीप फतेहपुर

जनपद के ग्राम जगजीवनपुर थाना सुल्तानपुर घोष निवासी वीरेंद्र सिंह ने बेटी वा बहू के साथ आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है । उहोंने आरोप लगाते हुए बताया कि दिनांक 22, फरवरी 2025 की रात्रि को उदय प्रताप उर्फ राम पुत्र वीरेंद्र सिंह अनुज सिंह के ट्यूबवेल पर खेतों में पानी लगाने के लिए गया था। जिसकी गांव के ही रहने वाले रामकुमार पुत्र कन्हैया घनश्याम पुत्र गजराज लव कुश पुत्र विजय, अजीत सिंह उर्फ बीरु पुत्र सूर्यभान सिंह, अमित सिंह पुत्र भोला सिंह, गोलू सिंह पुत्र अनुज सिंह,धारदार चाकू वह डंडों से प्रहार कर मेरे पुत्र की हत्या कर दी। और शव को लेकर कहीं फेंकने के फिराक में थे हम लोगों ने शोर मचाया तो उपरोक्त हत्यारे मौके से फरार हो गए। आरोप लगाते हुए बताया कि
दिनांक 03 फरवरी 2025 को मेरा छोटा पुत्र अभय प्रताप उर्फ श्याम सिंह थाने में उपरोक्तों के विरुद्ध नाम जद रिपोर्ट दर्ज करने गया था किंतु पुलिस ने उसे उल्टा हवालात में बंद कर दिया। उल्टा मेरे लड़के को बड़े भाई की हत्या कर देने का पुलिस आरोप लगाकर परेशान कर रही थी। किसी तरह छोटा पुत्र अभय को पुलिस ने छोड़ा तो वह घर आकर आक्रोश में आकर कहा कि हथियारों के विरुद्ध पुलिस कुछ ना करके घर के लोगों को ही फसाना चाहती है इस बात से आहत आकर अभय प्रताप ने निजी लाइसेंस डबल बैरल से अपने पेट में गोली मार ली घायल अवस्था में उसे कानपुर के वैदिक अस्पताल में उपचार के दौरान छोटे पुत्र की भी मौत हो गई थी आज तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया और मेरा परिवार अनाथ हो गया । आज पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक की चौखट में पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है वही बताया कि पुलिस अधीक्षक ने आश्वाशन दिया है कि जांच कराकर उचित कार्यवाही जरूर की जाएगी ।

पिता ने बेटे के हत्यारो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की उठाई मांग ( Video )

पत्नी का बयान

बहन का बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *